Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Geeta Colony Flyover Fire: सड़क सफाई के दौरान धधकी MCD की मेंटेनेंस वैन, गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर मची अफरा-तफरी

Geeta Colony Flyover Fire

Geeta Colony Flyover Fire: सड़क सफाई के दौरान धधकी MCD की मेंटेनेंस वैन, गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर मची अफरा-तफरी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सड़क सफाई में लगी एमसीडी की एक मेंटेनेंस वैन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे फ्लाईओवर पर गुजर रहे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा और वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई।

जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार दोपहर करीब तीन बजे की है। एमसीडी की सफाई करने वाली मेंटेनेंस वैन गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर नियमित सफाई कार्य में लगी हुई थी। इसी दौरान अचानक गाड़ी के इंजन से धुआं निकलना शुरू हुआ। शुरुआत में कर्मचारियों ने स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही मिनटों में आग तेजी से फैल गई और वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह धधकने लगा।

मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और स्थिति को नियंत्रित किया।

घटना के दौरान फ्लाईओवर पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। आग और धुएं की वजह से कुछ देर के लिए ट्रैफिक की आवाजाही भी प्रभावित हुई। पुलिस और ट्रैफिक कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।

दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच में इंजन में स्पार्क या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ।

समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल संबंधित विभाग की ओर से मामले की जांच की जा रही है और वाहन को हटाकर फ्लाईओवर पर यातायात सामान्य कर दिया गया है।

 

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें