Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

DTC Bus Fire: नरेला-मोरी गेट डीटीसी बस में आग, सभी यात्री सुरक्षित

DTC Bus Fire: नरेला-मोरी गेट डीटीसी बस में आग, सभी यात्री सुरक्षित

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली में आज सुबह नरेला से मोरी गेट जा रही एक डीटीसी बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। यह हादसा लगभग सुबह 11:15 बजे मोरी गेट गोल चक्कर के पास हुआ। जैसे ही बस में धुआं उठता दिखा, ड्राइवर और कंडक्टर ने तुरंत सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मौजूद लोगों के अनुसार, बस में अचानक शॉर्ट सर्किट जैसी आवाज आई और देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें बढ़ते ही आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया।

बस में मौजूद सभी यात्री सुरक्षित हैं। आग लगने के कारणों की जांच जारी है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, बस में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग लगी हो सकती है। इस घटना के चलते मोरी गेट क्षेत्र में कुछ समय के लिए ट्रैफिक प्रभावित रहा, जिसे अब सामान्य कर दिया गया है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें