Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi Encounter: दिल्ली रोहिणी सेक्टर 36 में हत्या के आरोपी हमजा की क्राइम ब्रांच से मुठभेड़

Delhi Encounter: दिल्ली रोहिणी सेक्टर 36 में हत्या के आरोपी हमजा की क्राइम ब्रांच से मुठभेड़

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

रोहिणी सेक्टर 36 में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और मेरठ में हत्या के आरोपी हमजा के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान हमजा के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। आरोपी हमजा मेरठ में एक शख्स की हत्या में शामिल था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था। हत्या का वीडियो हमजा के साथी जुल्मकर ने बनाया था, जिसे उत्तर प्रदेश पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था।

सूत्रों के अनुसार, हमजा हत्या के बाद से फरार था और दिल्ली में छुपा हुआ था। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार को सूचना मिली कि हमजा रोहिणी सेक्टर 36 के पास आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां ट्रैप लगाया। जैसे ही हमजा पुलिस के सामने आया, उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच की टीम ने भी फायरिंग की, जिसमें हमजा के पैर में गोली लगी। हमजा को मौके पर ही गिरफ्तार कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल, पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है और मामले की जांच कर रही है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें