Liquor Shop Closure: शाहदरा विधायक संजय गोयल ने दूसरा शराब ठेका बंद कर दिया, महिलाओं ने बताया बड़ा तोहफा

Liquor Shop Closure: शाहदरा विधायक संजय गोयल ने दूसरा शराब ठेका बंद कर दिया, महिलाओं ने बताया बड़ा तोहफा

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के शाहदरा विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को शराब ठेकों से राहत मिली है। लगातार शिकायतों के बाद विधायक संजय गोयल की पहल पर बिहार कॉलोनी के प्रवेश द्वार पर स्थित शराब ठेका पूरी तरह बंद कर दिया गया। इससे पहले उन्होंने फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ठेका भी बंद कराया था।

विधायक संजय गोयल ने बताया कि चुनाव के दौरान इलाके के लोगों ने उन्हें शराब ठेकों से होने वाली परेशानियों की शिकायतें दी थीं। उन्होंने वादा किया था कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए इस मुद्दे पर सख्त कार्रवाई करेंगे, और अब उन्होंने वह वादा पूरा कर दिया।

स्थानीय निवासियों ने इस कदम की सराहना की। लोगों का कहना है कि ठेके की वजह से इलाके में झगड़े, अवैध गतिविधियां और रात के समय जाम की समस्या बढ़ गई थी। बिहार कॉलोनी और भोलानाथ नगर की ओर जाने वाले मार्ग पर भी लोगों को काफी दिक्कतें होती थीं।

महिलाओं ने इस फैसले को करवा चौथ के अवसर पर सरकार की ओर से “सबसे बड़ा तोहफा” बताया। उनका कहना है कि शराब की दुकानों से परिवारों में कलह बढ़ती है और महिलाओं के सुहाग पर भी असर पड़ता है। विधायक संजय गोयल ने कहा कि ठेके के बंद होने से महिलाओं और बच्चों पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, क्योंकि बच्चे भीड़ देखकर यह जानने के लिए उत्सुक रहते थे कि आखिर क्या बिकता है। अब क्षेत्र में शांति और सुरक्षा दोनों बढ़ेंगी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img