Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध, ड्रोन से जुड़ी झूठी खबरें या अफवाहें फैलाने पर होगी कार्रवाई

Hapur News : ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दियाड्रोन से जुड़ी झूठी खबरें या अफवाहें गया है। जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि धारा 163 के तहत यह प्रतिबंध लागू किया गया है। हापुड़ जिले को रेड जॉन की श्रेणी में रखा गया है। वहीं, अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही भी की जाएगी।

क्या है ड्रोन रेड जोन

डीएम अभिषेक पांडेय ने हापुड़ को ‘ड्रोन रेड जोन’ घोषित कर दिया है। अब जिले की सीमा में कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति ड्रोन नहीं उड़ा सकेगा। विवाह समारोह, धार्मिक आयोजन या मीडिया कवरेज के लिए भी संबंधित थाने और प्रशासन से पूर्व लिखित अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

झूठी अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि ड्रोन से जुड़ी झूठी खबरें या अफवाहें सोशल मीडिया पर फैलाना आईटी एक्ट के तहत अपराध माना जाएगा। ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक का बयान

पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को जिन वस्तुओं से डर लग रहा था, वे वास्तव में बच्चों के खिलौना हेलिकॉप्टर, एलईडी लगी पतंगें और कबूतरों में लगाए गए लाइट डिवाइस थे। इनसे कोई सुरक्षा खतरा नहीं है।

जागरूकता अभियान चलाया जाएगा

ग्रामीण क्षेत्रों में अब जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसमें ग्राम सुरक्षा समितियों को शामिल किया जाएगा। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखने पर स्वयं कार्रवाई न करें। इसके बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें। ड्रोन संचालकों से बिना अनुमति ड्रोन न उड़ाने का आग्रह किया गया है।

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें। प्रशासन का उद्देश्य जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखना है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें