Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीNoida Share Trading Fraud: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग से 20.26 लाख की ठगी, 23.44 लाख और मांगेJewar Farmers Protest: 100 दिन से धरने पर किसान, बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे, धरनास्थल पर ही मनाएंगे दिवालीGhanghola Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, एक तीन दिन से आईसीयू में

दिल्ली में हीट स्ट्रोक के चलते श्रमिक की मौत, पहला मामला आरएमएल में दर्ज

चिलचिलाती गर्मी और लू ने देश के अन्य हिस्सों की तरह राजधानी दिल्ली में भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है जिसके चलते एक शख्स की हीट स्ट्रोक के कारण बुधवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मौत हो गई
चिलचिलाती गर्मी और लू ने देश के अन्य हिस्सों की तरह राजधानी दिल्ली में भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है जिसके चलते एक शख्स की हीट स्ट्रोक के कारण बुधवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मौत हो गई

नई दिल्ली, 30 मई: चिलचिलाती गर्मी और लू ने देश के अन्य हिस्सों की तरह राजधानी दिल्ली में भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है जिसके चलते एक शख्स की हीट स्ट्रोक के कारण बुधवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मौत हो गई। यह शख्स बिहार के दरभंगा जिले का रहने वाला था और दिल्ली में पाइपलाइन फिटिंग की एक फैक्टरी में काम करता था। उसे सोमवार की रात अस्पताल में भर्ती किया गया था।

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीड़ित शख्स (40 वर्ष) एक कमरे में बिना कूलर या पंखे के रह रहा था। उसे बहुत तेज बुखार हो गया था जिस वजह से उसके साथी कर्मचारी अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लेकर आए थे। मेडिकल जांच में पता चला उसके शरीर का तापमान 107.7 डिग्री फारेनहाइट है। मरीज की गंभीर हालत के मद्देनजर उसे पहले हीट स्ट्रोक यूनिट में उपचार दिया गया और फिर आईसीयू में भर्ती कर लिया गया। लेकिन दो दिन बाद उसकी मौत हो गई। मृतक शख्स पिछले पांच सालों से दिल्ली में काम कर रहा था।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक यह हीट स्ट्रोक का सामान्य मामला है जिसके चलते मरीज की जान गई है। आमतौर पर हीट स्ट्रोक दो तरह के होते हैं। पहला हीट स्ट्रोक सामान्य या क्लासिक होता है जिसमें व्यक्ति की उम्र या फिर स्वास्थ्य स्थितियां जिम्मेदार होते हैं। दूसरा, धूप में बाहर जाने के कारण या फिर गर्मी में बाहर काम करने की वजह से कुछ ही घंटों में हो जाता है।

आरएमएल अस्पताल में इंटरनल मेडिसिन के प्रोफेसर और हीट स्ट्रोक यूनिट के नोडल अधिकारी डॉ. अजय चौहान ने बताया कि पिछले हफ्ते हीट स्ट्रोक यूनिट में 6-7 मरीज भर्ती हुए थे। इनमें से दो स्थिर हालत में थे जिन्हें उसी दिन अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। जबकि दो मरीज अभी भी अस्पताल में ही हैं। उनमें से एक हीट एग्जॉशन का मामला है। डॉक्टर चौहान ने बताया कि उन दोनों मरीजों में से एक निजी कंपनी में काम करता है और दूसरा बिना एसी या कूलर वाले घर की सबसे ऊपरी मंजिल पर रहता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *