राज्यहिमाचल प्रदेश

उप-मुख्य सचेतक ने मुख्यमंत्री को प्राकृतिक खेती के उत्पाद भेंट किए

उप-मुख्य सचेतक ने मुख्यमंत्री को प्राकृतिक खेती के उत्पाद भेंट किए

शिमला 28 मार्च, 2025

उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को प्राकृतिक खेती से पैदा किए गए उत्पाद भेंट किये।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य में अनेक योजनाएं आरम्भ की हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से पैदा किए गए उत्पादों को उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य दे रही है ताकि किसान इस खेती को अपनाने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती से उत्पादित मक्की का न्यूनतम समर्थन मूल्य 40 रूपये प्रति किलोग्राम तथा गेहूं को 60 रूपये प्रति किलोग्राम किया है।

डिप्टी चीफ व्हिप केवल सिंह पठानिया ने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि प्रदेश के किसान प्राकृतिक खेती को मिशन के रूप में अपना रहे हैं तथा उन्होंने इस खेती से पैदा किए गए उत्पादों को न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players