Delhi Yamuna: शराब पीकर यमुना में उतरे चार युवक, तीन की मौत, एक की तलाश जारी

Delhi Yamuna: शराब पीकर यमुना में उतरे चार युवक, तीन की मौत, एक की तलाश जारी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित यमुना खादर में सोमवार शाम बड़ा हादसा हो गया। शराब पीने के बाद यमुना में नहाने उतरे चार युवक तेज बहाव की चपेट में आ गए। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि चौथे युवक की तलाश देर रात तक जारी रही। यमुना का जलस्तर बढ़ा होने और तेज बहाव के कारण राहत एवं बचाव दल को सर्च ऑपरेशन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान 40 वर्षीय सोनू, 32 वर्षीय राजन और 27 वर्षीय हेमंत के रूप में हुई है। रेस्क्यू टीम ने हेमंत का शव पानी से बरामद कर लिया, जबकि 35 वर्षीय सचिन का देर रात तक कोई सुराग नहीं मिल सका। गोताखोरों की टीम उसकी तलाश में लगातार अभियान चलाती रही।

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि चारों युवक पहले यमुना खादर में बैठकर शराब पी रहे थे। इसके बाद वे नहाने के लिए यमुना में उतर गए। कुछ ही देर बाद चारों युवक गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आ गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि वे देखते ही देखते बह गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इसके साथ ही गीता कॉलोनी थाना पुलिस, गांधी नगर थाना पुलिस और डिजास्टर मैनेजमेंट के गोताखोर भी मौके पर पहुंचे।

दमकल विभाग के अधिकारी देशपाल के मुताबिक, शाम करीब 7:20 बजे यमुना खादर इलाके में कुछ युवकों के डूबने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद दिल्ली फायर सर्विस की दो दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। पुलिस और बचाव दल की संयुक्त टीम ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने एक युवक का शव पानी से बाहर निकाल लिया। शव की पहचान हेमंत के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, सचिन की तलाश के लिए गोताखोरों ने देर रात तक यमुना में सर्च ऑपरेशन जारी रखा।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इन दिनों यमुना का जलस्तर सामान्य से अधिक है और नदी में पानी का बहाव भी काफी तेज है। ऐसे में यमुना में उतरना बेहद जोखिम भरा है। प्रारंभिक जांच में प्रत्यक्षदर्शियों ने युवकों के शराब पीने की बात पुलिस को बताई है। हालांकि, पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

इस हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यमुना का जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के दौरान नदी में न उतरें। अधिकारियों का कहना है कि तेज बहाव में थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। फिलहाल पुलिस और राहत दल की निगरानी में सर्च ऑपरेशन जारी है और लापता युवक सचिन की तलाश की जा रही है।

Delhi Firing: करोल बाग में देर रात ताबड़तोड़ गोलियां, युवक गंभीर रूप से घायल

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img