Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Delhi Sadar Bazar: सदर बाजार में कूड़े की समस्या पर परमजीत सिंह पम्मा ने गहरी चिंता व्यक्त की

Delhi Sadar Bazar: सदर बाजार में कूड़े की समस्या पर परमजीत सिंह पम्मा ने गहरी चिंता व्यक्त की

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

सदर बाजार दिल्ली का एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र, कूड़े के ढेरों से जूझ रहा है। कुतुब रोड से लेकर तेलीवाड़ा तक पूरे क्षेत्र में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जो न केवल व्यापारियों के लिए समस्या पैदा कर रहे हैं, बल्कि आम जनता के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बन रहे हैं।

सदर बाजार बारी मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने इस समस्या पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सदर बाजार में कूड़े के ढेरों की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है और सफाई के नाम पर केवल दिखावा किया जा रहा है। इसके कारण नालियां और सीवर लाइनें बंद हो जाती हैं, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। पम्मा ने कहा कि इससे व्यापारियों में काफी रोष है और कई लोग बीमार भी पड़ रहे हैं।

परमजीत सिंह पम्मा ने यह भी बताया कि दिल्ली पहले से ही पॉल्यूशन की समस्या से जूझ रहा है, और कूड़े के ढेरों से पॉल्यूशन और बढ़ रहा है। इसका असर न केवल व्यापारियों पर बल्कि आम जनता पर भी पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से इस समस्या का समाधान करने के लिए तुरंत और सख्त कदम उठाने की मांग की।

पम्मा ने कहा कि इस समस्या की जानकारी दिल्ली की मुख्यमंत्री और मेयर को ट्विटर के माध्यम से दी गई है और उनसे शीघ्र समाधान की मांग की गई है। उन्होंने सुझाव दिया कि सदर बाजार में नियमित सफाई अभियान चलाया जाए, नालियों और सीवर लाइनों की समय-समय पर सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि कूड़े और गंदगी से होने वाले स्वास्थ्य और प्रदूषण संबंधी खतरे कम किए जा सकें। सदर बाजार बारी मार्केट ट्रेड्स एसोसिएशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने इस समस्या पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

 

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें