Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi Protest: प्रीत विहार फायरिंग के बाद थाने पर प्रदर्शन, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग तेज

Delhi protest news, Preet Vihar firing case,

Delhi Protest: प्रीत विहार फायरिंग के बाद थाने पर प्रदर्शन, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग तेज

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में पार्किंग विवाद को लेकर हुई फायरिंग में एक युवक की मौत के बाद इलाके में भारी रोष देखने को मिला। घटना के विरोध में पीड़ित परिवार और आरडब्ल्यूए पदाधिकारी प्रीत विहार थाने पहुंचे और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई।

घटना से आक्रोशित परिजन और स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में थाने के बाहर जुटे और न्याय की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस वारदात ने पूरे इलाके में डर और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाई जाए।

आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने बताया कि पुलिस अधिकारियों की ओर से उन्हें आश्वासन दिया गया है कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर अन्य फरार आरोपियों की पहचान कर उन्हें भी जल्द हिरासत में लिया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी और प्रशासन से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की अपील की। लोगों का कहना है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। वहीं, इलाके में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

 

Seelampur Murder Case: दिल्ली के सीलमपुर में चाय पी रहे बुजुर्ग की चाकू से हत्या, आरोपी भी घायल

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें