Faridabad Vehicle Theft: फरीदाबाद सेक्टर-85 क्राइम ब्रांच ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Faridabad Vehicle Theft: फरीदाबाद सेक्टर-85 क्राइम ब्रांच ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद में वाहन चोरी के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

यह कार्रवाई थाना खेड़ीपुल में दर्ज एक वाहन चोरी के मामले में की गई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक उर्फ मनीष (25) निवासी सेक्टर-86 फरीदाबाद के रूप में हुई है। आरोपी को सेक्टर-86 क्षेत्र से चोरी की मोटरसाइकिल सहित काबू किया गया।

मामले की शुरुआत तब हुई जब दक्षिण दिल्ली के दुर्गा विहार निवासी मोहम्मद अब्दुल्ला ने थाना खेड़ीपुल में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को उनकी मोटरसाइकिल सेक्टर-29 पुल के पास स्थित सब्जी मंडी से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने तकनीकी और स्थानीय सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात को कबूल कर लिया।

पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी नशे का आदी है और अपनी लत को पूरा करने के लिए उसने मोटरसाइकिल चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद कर ली है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी किसी अन्य वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल तो नहीं रहा है।

फरीदाबाद पुलिस का कहना है कि वाहन चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Seemapuri Murder: नाबालिग पर चाकू से हमला, आरोपी आग में झुलसा, दोनों की मौत से दहली दिल्ली

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img