Delhi Police Rescue: दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर नाले में फंसे बुजुर्ग की बचाई जान, मानवता की मिसाल पेश

Delhi Police Rescue: दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर नाले में फंसे बुजुर्ग की बचाई जान, मानवता की मिसाल पेश

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली में जहां पुलिस अपने विभिन्न कार्यों के लिए चर्चा में रहती है, वहीं इस बार दिल्ली पुलिस के कर्मियों ने ‘दिल की पुलिस दिल्ली पुलिस’ के स्लोगन को साकार करते हुए मानवता की अनूठी मिसाल पेश की। गाजीपुर नाले के दलदल में फंसे एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की जान बचाकर उन्होंने अपनी तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय दिया। बुजुर्ग की पहचान खोड़ा कॉलोनी निवासी राजेश के रूप में हुई, जो आज सुबह नाले के पास टहलते समय पैर फिसलने से उसमें जा गिरे और दलदल में फंस गए।

सौभाग्य से उसी समय वहां से गुजर रहे बीट अफसर की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने तुरंत बाकी स्टाफ को सूचना दी और बिना समय गंवाए बचाव कार्य शुरू किया। पहले लकड़ी और फिर रस्सी के सहारे पुलिस टीम ने राजेश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस त्वरित कार्रवाई से बुजुर्ग की जान जाते-जाते बची। बचाव के बाद राजेश ने पुलिस कर्मियों का धन्यवाद किया, वहीं स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस मानवीय पहल की सराहना की। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि दिल्ली पुलिस न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने में बल्कि लोगों की जान बचाने में भी हमेशा अग्रणी है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img