उत्तर प्रदेश, नोएडा: निराला ग्रीन शायर सोसाइटी में ट्रांसफार्मर में लगी आग, आपूर्ति बाधित

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित निराला ग्रीन शायर सोसाइटी में मंगलवार सुबह ट्रांसफार्मर में आग लग गई। ट्रांसफार्मर के पास ही कई कारें खड़ी थीं। गनीमत रही कि उनमें आग नहीं लगी। निवासियों की सूचना पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। आग के कारण कई घंटों तक सोसाइटी में बिजली आपूर्ति बाधित रही।

कपिल ने बताया कि सोसाइटी में कई ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। सुबह करीब 5 बजे बारिश हो रही थी। इसी दौरान ट्रांसफार्मर में आग लग गई जिससे सोसाइटी की लाइट चली गई। दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर तुरंत आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर से कुछ ही दूरी पर लोगों के वाहन ओपन एरिया में भी खड़े थे। गनीमत रही कि वाहनों में आग नहीं लगी। निवासियों ने बताया कि वाहनों में यदि आग लग जाती तो उसे बुझाना आसान नहीं होता। वहीं, ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण सोसाइटी में कुछ देर के लिए बिजली की समस्या हुई। साथ ही, सोसाइटी में बार-बार लाइट के आने और जाने के दिक्कत बनी रही, जिसको दोपहर बाद बिल्डर प्रबंधन द्वारा ठीक कर दिया गया।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img