Delhi: सीमापुरी में स्नैचर्स को पकड़ने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की बहादुरी पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर देंगे बधाई

Delhi: सीमापुरी में स्नैचर्स को पकड़ने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की बहादुरी पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर देंगे बधाई

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने जान की परवाह किए बिना दो हथियारबंद बदमाशों को गिरफ्तार किया, जो सोने की चेन स्नैचिंग कर भाग रहे थे। यह घटना चिंतामणि चौक के पास पेट्रोल पंप के पास हुई, जब ट्रैफिक पुलिस चालान की कार्रवाई में व्यस्त थी। अडिशनल सीपी ट्रैफिक (जोन-1) मोनिका भारद्वाज ने बताया कि सूचना मिलने पर दो बदमाश यामाहा बाइक पर सवार होकर चेतक मार्केट से राहुल नामक व्यक्ति से सोने की चेन छीनकर भाग रहे थे। जब वे चिंतामणि चौक के पास पहुंचे, तो ट्रैफिक पुलिस के एसआई संजीव और कांस्टेबल राहुल नैन ने उन्हें रोकने की कोशिश की।

बदमाशों में से एक ने फायरिंग की, लेकिन गोली किसी को नहीं लगी। इसके बावजूद, पुलिसकर्मी और आम लोगों की मदद से दोनों बदमाशों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान इमरान (27) निवासी नंद नगरी और वारिस (30) निवासी अमरोला, गाजियाबाद, यूपी के रूप में हुई है। उनके पास से दो देशी पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस, 1 मोटरसाइकिल और छीनी गई तीन सोने की चेन बरामद की गई है।

स्पेशल सीपी ट्रैफिक (जोन-1) के. जगदीशन, अडिशनल सीपी ट्रैफिक (जोन-1) मोनिका भारद्वाज, डीसीपी ट्रैफिक ईआर सतीश कुमार, एसीपी ट्रैफिक शाहदरा योगेंद्र खोखर, और ट्रैफिक इंस्पेक्टर शाहदरा विकास कुमार ने इन पुलिसकर्मियों की बहादुरी की सराहना की। दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा भी जल्द ही इन पुलिसकर्मियों से मिलकर उन्हें उनकी बहादुरी के लिए बधाई दे सकते हैं।

>>>>>>>>>

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img