Punjab: पंजाब में जहरीली शराब से 17 की मौत, मुख्यमंत्री ने 10 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया

Punjab: पंजाब में जहरीली शराब से 17 की मौत, मुख्यमंत्री ने 10 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया

पंजाब के मजीठा विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जहरीली शराब पीने से 17 लोगों की मौत हो गई। यह घटना पंजाब में तीन साल में चौथी बड़ी जहरीली शराब त्रासदी मानी जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस त्रासदी के बाद मजीठा का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया और साथ ही परिवार के बच्चों की पढ़ाई और अन्य सुविधाओं का ध्यान रखने का वादा किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में यह भी सामने आया है कि 600 किलो मेथेनॉल ऑनलाइन मंगवाया गया था, जिसे जहरीली शराब तैयार करने के लिए इस्तेमाल किया गया था। आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने का काम चल रहा है।

>>>>>>>

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img