Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi Fire: लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के पास किताब की दुकान में भीषण आग, 1 करोड़ रुपये का नुकसान

Delhi Fire – Laxmi Nagar Metro Bookshop Blaze

Delhi Fire: लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के पास किताब की दुकान में भीषण आग, 1 करोड़ रुपये का नुकसान

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम एक किताब की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी दुकान लपटों की गिरफ्त में आ गई और आसपास इलाके में घना धुआं फैल गया। इससे आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई और कई लोग तुरंत बाहर निकलने को मजबूर हुए।

दमकल अधिकारी नितिन ने बताया कि शाम लगभग 4:45 बजे आग लगने की सूचना मिलने पर फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। टीम ने तुरंत आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रही। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

आग बेसमेंट में स्थित पांडेय बुक स्टाल नामक दुकान में लगी थी। इसके ऊपर की मंज़िलों पर पिज़्ज़ा एंड बर्गर की शॉप और कई कोचिंग इंस्टिट्यूट संचालित होते हैं। आग लगते ही धुआं ऊपर की मंज़िलों तक फैल गया, जिसके कारण रेस्तरां के ग्राहक और स्टाफ तथा कोचिंग इंस्टिट्यूट में मौजूद छात्र सुरक्षित बाहर निकाले गए।

दुकानदार शशिकांत पांडे ने बताया कि उनकी दुकान लगभग 25 साल पुरानी है। वह दुकान के बाहर ही थे, तभी अंदर से धुआं उठता देखा। आग इतनी तेजी से फैल गई कि पूरी दुकान और उसमें रखी लगभग 1 करोड़ रुपये मूल्य की किताबें पूरी तरह नष्ट हो गईं।

दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है, जबकि पुलिस ने पूरे मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। आग से हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

 

 

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें