Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida fire: नोएडा सेक्टर-18 के कृष्णा प्लाज़ा में भीषण आग, पुलिस और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टला

Noida Fire – Krishna Plaza Sector 18

Noida fire: नोएडा सेक्टर-18 के कृष्णा प्लाज़ा में भीषण आग, पुलिस और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टला

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा सेक्टर-18 के कृष्णा प्लाज़ा में देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। रविवार तड़के लगभग 3:20 बजे पुलिस और फायर ब्रिगेड को आग की सूचना मिली। शुरुआती जांच में पता चला कि आग एक रेस्टोरेंट में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसके बाद देखते ही देखते धुआं पूरे प्लाज़ा में फैल गया। इलेक्ट्रिकल वायरिंग के जरिए लपटें तेजी से ऊपर बढ़ीं और आग पांचवीं मंज़िल तक पहुंच गई। जिस समय आग लगी, बिल्डिंग बंद थी। इस कारण फायर टीम को अंदर घुसने के लिए शटर तक काटना पड़ा। घने धुएं और ऊपरी तल तक फैल चुकी आग के कारण फायरफाइटिंग बेहद चुनौतीपूर्ण रही। लेकिन पुलिस और फायर टीमों की त्वरित कार्रवाई के चलते फ्लेम्स को आगे बढ़ने से रोक लिया गया।

फायर विभाग की कई गाड़ियों ने लगातार मोर्चा संभाले रखा और लंबी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। घटना के दौरान सेक्टर-18 मार्केट में देर रात तक हड़कंप की स्थिति बनी रही। लोगों की भीड़ जमा होने से पुलिस को आसपास के रास्तों को नियंत्रित करना पड़ा। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। यदि आग कुछ और मिनटों तक अनियंत्रित रहती, तो बड़ा नुकसान हो सकता था। फायर टीमों का कहना है कि फ्लोर-टू-फ्लोर इलेक्ट्रिकल कनेक्शन और पुराने वायरिंग सेटअप ऐसी अप्रत्याशित आग को तेजी से फैलाते हैं, इसलिए बाजार क्षेत्र की बिल्डिंगों में जल्द निरीक्षण बेहद जरूरी है।

सीएमओ गौतमबुद्धनगर प्रदीप कुमार ने बताया कि सुबह करीब 3:20 बजे जानकारी मिली कि कृष्णा प्लाज़ा में एक रेस्टोरेंट की इलेक्ट्रिक वायरिंग में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई है। आग इलेक्ट्रिक डक्ट होते हुए ऊपर की मंज़िलों तक पहुंच गई थी। टीमों ने तुरंत पहुंचकर शटर काटकर एंट्री ली और लगातार प्रयास से आग को फैलने से रोका। उन्होंने कहा कि समय पर मिली सूचना, त्वरित रिस्पॉन्स और समन्वित प्रयासों की वजह से बड़ा हादसा टल गया। पूरी बिल्डिंग की तलाशी लेकर यह सुनिश्चित किया गया कि कहीं कोई लोग फंसे न हों। ऑपरेशन के बाद स्थिति पूरी तरह सुरक्षित घोषित की गई।

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा, ‘यमुना के डूब क्षेत्र को साफ करने से भगवान शिव खुश होंगे’, डीडीए द्वारा तोड़फोड़ के खिलाफ याचिका खारिज की

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें