उत्तर प्रदेश : हापुड़ में सड़क हादसा, दूध के डिब्बों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर सर्विस रोड की रैलिंग से टकराया

Hapur News : हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एनएच-09 पर सोमवार को तेज गति से आ रहे दूध के डिब्बों से भरा एक वाहन अनियंत्रित होकर सर्विस रोड की रैलिंग से टकरा गया। इस दौरान उसके पीछे से आ रही एक कार वाहन से भिड़ गई। जबकि कार के पीछे आ रही एक बुलेट बाइक भी कार से टकरा गई।

घायलों की हालत

इस हादसे में दिल्ली के नागलोई निवासी अबरार और थाना कपूरपुर के गांव बझैड़ा निवासी शकील घायल हो गए। पुलिस टीम ने घायलों को राहगीरों की मदद से एंबुलेंस से गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। जहां पर घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है।

पुलिस की कार्रवाई

बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि इस मामले में किसी प्रकार की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img