Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi: दिल्ली में कांवड़ियों का भव्य स्वागत, कपिल मिश्रा बोले—विरोध करने वाले पहले खुद को सुधारें

Delhi: दिल्ली में कांवड़ियों का भव्य स्वागत, कपिल मिश्रा बोले—विरोध करने वाले पहले खुद को सुधारें

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली में सावन के पवित्र महीने के आगमन के साथ ही कांवड़ यात्रा को लेकर राजधानी में भव्य तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। दिल्ली सरकार ने इस बार श्रद्धालुओं के लिए बड़े स्तर पर व्यवस्था की है और कांवड़ सेवा कैंपों की संख्या को दोगुने से भी अधिक कर दिया गया है। इसी कड़ी में दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने अप्सरा बॉर्डर के पास बनाए गए कांवड़ कैंपों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और प्रशासनिक अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मीडिया से बात करते हुए कपिल मिश्रा ने स्पष्ट तौर पर कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था और श्रद्धा का विषय है और इसे लेकर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी को आपत्ति है तो वह पहले खुद को सुधारें। मिश्रा ने यह भी कहा कि इस बार कांवड़ यात्रा पहले से कहीं अधिक भव्य और व्यवस्थित तरीके से संपन्न होगी और किसी भी कांवड़िए को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

पिछले वर्ष दिल्ली में कुल 170 कांवड़ सेवा शिविर लगाए गए थे, लेकिन इस वर्ष इनकी संख्या बढ़ाकर 374 कर दी गई है। ये कैंप दिल्ली के विभिन्न सीमावर्ती इलाकों, प्रमुख मार्गों और स्वागत स्थलों पर लगाए गए हैं, जहां पर कांवड़ियों के लिए जल सेवा, चिकित्सा, भोजन, ठहरने की व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय किया गया है।

कपिल मिश्रा ने खुद को दिल्ली सरकार का ‘हनुमंत’ बताते हुए कहा कि वह अपनी पूरी ताकत से इस यात्रा को सफल और सुरक्षित बनाने में जुटे हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस आयोजन के जरिए दिल्ली की सांस्कृतिक और धार्मिक विविधता का सम्मान किया जा रहा है, और यह आयोजन समाज को जोड़ने का काम कर रहा है।

शाहदरा से विधायक संजय गोयल भी इस निरीक्षण दौरे में कपिल मिश्रा के साथ उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि इस बार दिल्ली में कांवड़ यात्रा का स्वागत कुंभ मेले जैसी भव्यता और श्रद्धा के साथ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजधानी के मुख्य मार्गों और स्वागत द्वारों को विशेष रूप से सजाया जा रहा है ताकि श्रद्धालु दिल्ली में प्रवेश करते ही एक धार्मिक और पवित्र वातावरण का अनुभव कर सकें।

दिल्ली सरकार ने यह भी घोषणा की है कि 20 जुलाई को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता स्वयं स्वागत द्वार पर पहुंचकर कांवड़ियों का स्वागत करेंगी। उनके साथ कई वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी भी रहेंगे। दिल्ली के सभी जिलों के प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असुविधा ना हो। इसके अलावा दिल्ली पुलिस और यातायात विभाग को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके और किसी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटा जा सके। सभी कांवड़ सेवा समितियों के साथ एक समन्वय तंत्र बनाया गया है, और जगह-जगह हेल्प डेस्क और कंट्रोल रूम भी स्थापित किए गए हैं।

दिल्ली सरकार का कहना है कि यह केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि जनभावनाओं का उत्सव है और इसे पूरी जिम्मेदारी के साथ सफल बनाना सरकार की प्राथमिकता है। कपिल मिश्रा के इस बयान और प्रशासनिक तैयारियों से यह स्पष्ट है कि राजधानी दिल्ली कांवड़ यात्रा के लिए पूरी तरह से तैयार है और श्रद्धालुओं का स्वागत खुली बाहों और पूरी श्रद्धा से किया जाएगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें