Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi Fire: एम्स ट्रॉमा सेंटर के ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

Delhi Fire: एम्स ट्रॉमा सेंटर के ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के प्रतिष्ठित एम्स ट्रॉमा सेंटर में गुरुवार दोपहर अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब अस्पताल परिसर में स्थित एक उच्च क्षमता वाले ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। यह घटना दोपहर लगभग 3:35 बजे सामने आई, जब ट्रॉमा सेंटर के पीछे लगे 33,000 वोल्ट के ट्रांसफार्मर से धुआं उठता देखा गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर रवाना कर दी गईं। दमकल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 30 से 35 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया।

दिल्ली फायर ऑफिसर मनोज अहलावत ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आग की लपटें तेज थीं, लेकिन दमकल टीम ने जोखिम के बावजूद सूझबूझ और निष्ठा से काम करते हुए आग को अन्य दो ट्रांसफार्मरों तक फैलने से रोक लिया। अगर आग फैलती, तो पूरे ट्रॉमा सेंटर को खतरा हो सकता था, क्योंकि वहां से केवल पांच मीटर की दूरी पर डॉक्टरों का हॉस्टल भी मौजूद है। गौरतलब है कि आग लगने के समय एम्स ट्रॉमा सेंटर में सैकड़ों मरीजों का इलाज चल रहा था। लेकिन दमकल विभाग की तत्परता के चलते अस्पताल की सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा। मरीजों को सुरक्षित रखा गया और पूरे परिसर को सुरक्षित कर लिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन भी सतर्क हो गया और सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम तुरंत सक्रिय किए गए। फायर ऑफिसर अहलावत के अनुसार, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी में शॉर्ट सर्किट को इसकी वजह माना जा रहा है। एम्स ट्रॉमा सेंटर जैसे अति-संवेदनशील स्थान पर इस प्रकार की घटना ने एक बार फिर अस्पतालों में विद्युत उपकरणों और ट्रांसफार्मर की नियमित जांच और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि फायर विभाग की तत्परता और सूझबूझ के चलते एक बड़े हादसे को टाल दिया गया और जनहानि नहीं हुई, यह राहत की बात है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और अस्पताल सामान्य रूप से अपनी सेवाएं दे रहा है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें