Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi Double Murder: डबल मर्डर से दहला दिल्ली का शाहदरा, घर में मिले बुजुर्ग दंपत्ति के शव, जांच में जुटी पुलिस

Delhi double murder news,Shahdara crime update

Delhi Double Murder: डबल मर्डर से दहला दिल्ली का शाहदरा, घर में मिले बुजुर्ग दंपत्ति के शव, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिले के एम एस पार्क थाना क्षेत्र स्थित राम नगर एक्सटेंशन में देर रात बुजुर्ग दंपती की नृशंस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। डीसीपी शाहदरा प्रशांत गौतम ने बताया कि 4 जनवरी की रात करीब साढ़े 12 बजे पीसीआर में सूचना मिली थी कि एक घर की तीसरी मंजिल पर माता-पिता बेहोश पड़े हैं और उनकी हालत गंभीर है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां कॉल करने वाले बेटे वैभव बंसल ने आरोप लगाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके माता-पिता की हत्या कर दी है।

जांच के दौरान मकान की तीसरी मंजिल पर दो अलग अलग कमरों में 65 वर्षीय प्रवेश बंसल और उनके पति 75 वर्षीय वीरेंद्र कुमार बंसल के शव बरामद किए गए। डीसीपी प्रशांत गौतम के अनुसार, मृतक वीरेंद्र कुमार बंसल के चेहरे पर चोट के स्पष्ट निशान पाए गए हैं, जिससे मामला सीधी तौर पर हत्या का प्रतीत होता है। घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत क्राइम टीम और फॉरेंसिक की टीम को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल की बारीकी से जांच कर साक्ष्य जुटाए और फोटोग्राफी की। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है।

शुरुआती जांच में लूटपाट की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस डबल मर्डर का खुलासा किया जाएगा। पड़ोसी ने बताया कि पहले उन्हें घर से चिल्लाने की आवाज़ सुनाई दी थी। उन्होंने सामने रहने वाले पड़ोसी को फोन किया और दोनों मिलकर मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि दंपत्ति बेहोशी की हालत में पड़े थे। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और मृतकों के परिजनों को भी फोन करवाया गया।

डीसीपी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। लूटपाट की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता, हालांकि, अभी किसी नतीजे पर पहुँचना जल्दबाज़ी होगी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल मामले को डबल मर्डर मानकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

 

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें