Monday, 9 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Punjab : एक विनम्र सिख के रूप में श्री अकाल तख़्त के समक्ष उपस्थित होऊँगा : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Chandigarh News : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे श्री अकाल तख़्त साहिब के समक्ष मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक विनम्र सिख के रूप में उपस्थित होंगे।

‘एक्स’ पर की गई एक पोस्ट में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि श्री अकाल तख़्त साहिब प्रत्येक सिख के लिए पावन स्थान है और तख़्त साहिब को सिखों का सर्वोच्च धार्मिक अस्थान माना जाता है। उन्होंने कहा, “श्री अकाल तख़्त साहिब जी से आया हुआ हुक्म मेरे लिए सिर-माथे है, जिसे पूर्ण सम्मान के साथ स्वीकार करते हुए उसका पालन करूँगा। मैं मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक विनम्र सिख के रूप में नंगे पाँव चलकर श्री अकाल तख़्त साहिब के समक्ष हाज़िर होऊँगा।”

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि भले ही 15 जनवरी को देश के राष्ट्रपति श्री गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में एक सम्मेलन में भाग लेने आ रहे हों, फिर भी वे हर हाल में श्री अकाल तख़्त साहिब के समक्ष उपस्थित होंगे। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख़्त साहिब सर्वोच्च है और पावन तख़्त साहिब से आया हुआ हुक्म सिर-माथे स्वीकार किया जाएगा। उन्होंने कहा, “श्री अकाल तख़्त साहिब जी से आया हुआ हुक्म मेरे और मेरे परिवार के लिए सदैव सर्वोच्च था, है और रहेगा।”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें