Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Mandawali fire: पूर्वी दिल्ली के मंडावली में रूम हीटर से आग, एलपीजी सिलिंडर फटने से दमकलकर्मी झुलसे

Mandawali fire news,Delhi fire update,Room heater accident

Mandawali fire: पूर्वी दिल्ली के मंडावली में रूम हीटर से आग, एलपीजी सिलिंडर फटने से दमकलकर्मी झुलसे

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में दोपहर रूम हीटर से चिंगारी निकलने के बाद एक मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मकान में मौजूद युवक ने पहले खुद ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बात नहीं बनी तो वह फौरन जान बचाकर वहां से निकल गया। बाहर निकलकर युवक ने शोर मचाया, जिसके बाद पड़ोसियों ने आग बुझाने की कोशिश की। बाद में मामले की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। खबर मिलते ही दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव का काम शुरू किया।

आग बुझाने के दौरान अचानक एलपीजी सिलिंडर फटने से तीन दमकलकर्मी झुलस गए। तीनों दमकलकर्मी विशाल, संदीप और नरेश को जख्मी हालत में नजदीकी पटपडगंज स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। एलपीजी सिलिंडर फटने से पड़ोस के तीन फ्लैट को भी क्षति पहुंची है। मंडावली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। दमकल विभाग के मुताबिक हादसा मंडावली गली नंबर-1 स्थित मकान नंबर-419 में हुआ, जहां चौथी मंजिल पर कमलभान सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। इनके परिवार में पत्नी विजय लक्ष्मी और 25 साल का बेटा शामिल हैं। बेटा एक एमएनसी में वर्क फ्रॉम होम करता है और ज्यादातर उसकी नाइट ड्यूटी चल रही थी। पिछले कुछ दिनों से विजय लक्ष्मी पति के साथ खाटू-श्याम दर्शन गए हुए थे, इसलिए घर पर बेटा अकेला था।

सुबह तक उसने काम किया और फिर रूम हीटर चलाकर सो गया। दोपहर करीब पौने एक बजे उसकी आंख खुली तो उसने देखा कि रूम हीटर के पास आग लगी थी। उसने पहले खुद आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहने पर वह शोर मचाता हुआ बाहर निकल गया। पड़ोसी मदद के लिए आए और आग बुझाने का प्रयास किया। पूरे फ्लैट में आग फैल गई और रसोई में रखा एलपीजी सिलिंडर फट गया। 1.05 बजे पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन दमकल कर्मियों के काम शुरू होते ही एक और एलपीजी सिलिंडर फट गया।

मौके पर अफरा-तफरी मच गई, फ्लैट की सभी खिड़कियां और दरवाजे टूट गए, घर का पूरा सामान जलकर खाक हो गया और एसी का कंप्रेसर भी फट गया। किसी तरह 4.15 बजे आग पर काबू पाया गया। शाम के समय खाटू-श्याम गए कमलभान और उनकी पत्नी विजय लक्ष्मी भी वहां पहुंचे और बेटे को सुरक्षित पाकर भगवान का शुक्र अदा किया। दोनों ने बताया कि उनके पास पहने हुए कपड़ों के अलावा कुछ भी नहीं बचा और पूरा फ्लैट जर्जर हालत में हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें