Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

Delhi-Dehradun Expressway Accident: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर फिर हादसा, दो टेंपो की भिड़ंत में ड्राइवर बुरी तरह फंसा

Delhi Dehradun expressway accident, tempo collision, driver trapped

Delhi-Dehradun Expressway Accident: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर फिर हादसा, दो टेंपो की भिड़ंत में ड्राइवर बुरी तरह फंसा

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और 1 दिसंबर 2025 से इसका ट्रायल रन शुरू हो चुका है। ट्रायल रन के पहले ही दिन से दिल्ली से बागपत तक वाहन बिना किसी रुकावट के तेज रफ्तार से दौड़ रहे हैं, लेकिन इसी के साथ एक्सप्रेसवे पर लगातार हादसों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। पहले दिन करीब 10 से 15 दुर्घटनाएं होने के बाद आज एक और बड़ा हादसा सामने आया, जिसमें दो टेंपो आपस में जोरदार टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे वाले टेंपो का चालक बुरी तरह से दोनों गाड़ियों के बीच फंस गया।

हादसा होते ही आसपास के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंच गए और चालक को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत शुरू कर दी। विजुअल में साफ दिख रहा है कि ड्राइवर कैसे दोनों वाहनों के बीच फंस गया था। स्थानीय लोगों और राहगीरों को उसे बाहर निकालने में लगभग एक घंटे का समय लगा। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई थी।

घटना की जानकारी मिलते ही एंबुलेंस और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल चालक को बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर सावधानी और नियंत्रित गति से वाहन चलाने की अपील की है।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें