Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Shahdara Firing: बलबीर नगर में 50 वर्षीय व्यक्ति को तीन गोलियां मारकर घायल किया गया

Shahdara firing, Joginder Rathore shooting, Delhi crime

Shahdara Firing: बलबीर नगर में 50 वर्षीय व्यक्ति को तीन गोलियां मारकर घायल किया गया

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के शाहदरा थाना क्षेत्र के बलबीर नगर की गली नंबर 13 में देर रात सनसनी फैल गई जब बाइक सवार बदमाशों ने 50 वर्षीय जोगिंदर राठौर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जोगिंदर अपने वर्कर के साथ बाइक से घर लौट रहे थे तभी पीछे से आए हमलावरों ने अचानक तीन गोलियां दाग दीं। घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई है। गोलीबारी की जानकारी रात लगभग 10:30 बजे पीड़ित की पत्नी द्वारा पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

शाहदरा जिले के डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की गहन जांच की। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच के तहत आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। इलाके के निवासियों से पूछताछ भी चल रही है और पुलिस ने बताया कि अभी यह कहना जल्दबाज़ी होगी कि हमले के पीछे आपसी रंजिश थी या कोई और वजह। सभी संभावित एंगल पर जांच की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कहा है कि शुरुआती जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि हमलावर कौन थे और वारदात का मकसद क्या था। डर के माहौल में जी रहे स्थानीय लोगों ने पुलिस से इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी की है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें