Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

YEIDA action: दनकौर में 4.6 हेक्टेयर यानी 46,000 वर्ग मीटर सरकारी भूमि अतिक्रमण से मुक्त

YEIDA land eviction, Dankaur government land, Gautam Buddh Nagar

YEIDA action: दनकौर में 4.6 हेक्टेयर यानी 46,000 वर्ग मीटर सरकारी भूमि अतिक्रमण से मुक्त

रिपोर्ट: अजीत कुमार

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने गौतम बुद्ध नगर की तहसील सदर के ग्राम दनकौर में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए खसरा नंबर 211 पर कब्जाई गई लगभग 4.6 हेक्टेयर यानी करीब 46,000 वर्ग मीटर बहुमूल्य सरकारी/प्राधिकरण की भूमि को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करा लिया। यह अभियान यीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के निर्देश और विशेष कार्य अधिकारी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में संचालित किया गया। पूरे अभियान के दौरान यीडा के विशेष कार्याधिकारी शिवौतार सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त अरविंद सिंह, तहसीलदार मनोज कुमार सिंह, यीडा की राजस्व टीम, परियोजना विभाग, दनकौर थाना पुलिस और सुरक्षा बल मौजूद रहे, जबकि जेसीबी मशीनें और पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।

अभियान के दौरान अवैध रूप से बनाई गई टीनशेड, पक्की-कच्ची दीवारें, झोपड़ियां और अन्य स्थायी-अस्थायी निर्माणों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। शैलेंद्र सिंह ने मौके पर मौजूद रहकर अभियान की मॉनिटरिंग की और अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि प्राधिकरण की भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल के इंटरचेंज से जुड़े किसानों के 7% आबादी भूमि और यीडा क्षेत्र में विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए सरकारी और प्राधिकरण की सभी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस कार्रवाई के बाद यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक और शहरी विकास के लिए आरक्षित भूमि अब पूरी तरह साफ हो चुकी है, जिससे आने वाले समय में विकास परियोजनाओं को तेजी मिलेगी। यीडा ने चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि कोई भी प्राधिकरण की भूमि पर कब्जा करने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ लागत वसूली और आपराधिक मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। शैलेंद्र सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि दनकौर में 46,000 वर्ग मीटर यानी लगभग 230 करोड़ रुपये मूल्य की भूमि को मुक्त कराना यीडा की दृढ़ इच्छाशक्ति और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का स्पष्ट उदाहरण है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें