Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
New Delhi : ब्रिक्स संसदीय फोरम के दौरान ओम बिरला और रूसी संसद के अध्यक्ष वोलोदिन के बीच द्विपक्षीय वार्ताNew Delhi : 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम से पहले नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठकें, आज ओम बिरला करेंगे विदेशी प्रतिनिधिमंडलों से वार्ताHapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटन

Delhi Crime: दिल्ली के वेलकम इलाके में हुई गोलीबारी मामले में तीन गिरफ्तार

Delhi Crime: दिल्ली के वेलकम इलाके में हुई गोलीबारी मामले में तीन गिरफ्तार
Delhi Crime: दिल्ली के वेलकम इलाके में हुई गोलीबारी मामले में तीन गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली के वेलकम इलाके के शैतान चौक पर गोलीबारी मामले में शामिल तीन बदमाशों को उत्तर पूर्वी दिल्ली की एटीएस और वेलकम थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आपसी रंजीश की वजह से गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया. उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान जनता मजदूर कॉलोनी निवासी फैजान, जाफराबाद निवासी अदनान और दिल्ली से सटे लोनी निवासी जुनैद के तौर पर हुई है. जुनैद के खिलाफ लूट झपटमारी और चोरी के 34 से ज्यादा मामला दर्ज है. जबकि अदनान के खिलाफ लूट और आर्म्स एक्ट के तीन मामले दर्ज है.

डीसीपी ने बताया कि गुरुवार तड़के वेलकम थाना क्षेत्र के 65 फुटा रोड शैतान चौक पर दो बाइक सवार पर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी. इस फायरिंग में दोनों बाइक सवार गोली लगने से घायल हो गए. इसके साथ ही वहां फुटपाथ पर सो रहे दो लोगों को भी गोली लगी थी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वेलकम थाना पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई.जांच के दौरान घायल की पहचान शास्त्री पार्क निवासी 33 वर्षीय वसीम, चौहान बगर निवासी मोहम्मद आसिफ, जनता मजदूर कॉलोनी निवासी शरीफ और सुल्तान के तौर पर हुई है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि घायल वसीम पेशावर अपराधी है. उसके खिलाफ हत्या का प्रयास लूटपाट जबरन वसूली स्नैचिंग सहित 17 आपराधिक मामले दर्ज है.

डीसीपी ने बताया कि आगे की जांच में तीन आरोपियों की पहचान हो गई और आरोपी फैजान, अदनान और जुनैद को गिरफ्तार कर लिया गया है. इन्होंने पूछताछ में बताया कि उनके एक सहयोगी वसीम से पुरानी रंजिश है और वह वसीम की हत्या करवाना चाहते हैं. इसलिए जुनैद को वसीम को वेलकम में लाने का काम सोपा गया था. इसी दौरान जुनैद के साथी आरोपी फैजान और अदनान भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने वसीम पर गोली चला दी. इस फायरिंग में वसीम के साथ ही उसके साथ मौजूद आसिफ और वहां सो रहे दो बुजुर्ग को भी गोली लग गई. सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *