Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
New Delhi : ब्रिक्स संसदीय फोरम के दौरान ओम बिरला और रूसी संसद के अध्यक्ष वोलोदिन के बीच द्विपक्षीय वार्ताNew Delhi : 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम से पहले नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठकें, आज ओम बिरला करेंगे विदेशी प्रतिनिधिमंडलों से वार्ताHapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटन

Delhi Crime: दिल्ली में स्कूटी सवार के सिर में गोली मारकर हत्या, ढाई महीने पहले हुआ था छोटे भाई का मर्डर

Delhi Crime: दिल्ली में स्कूटी सवार के सिर में गोली मारकर हत्या, ढाई महीने पहले हुआ था छोटे भाई का मर्डर
Delhi Crime: दिल्ली में स्कूटी सवार के सिर में गोली मारकर हत्या, ढाई महीने पहले हुआ था छोटे भाई का मर्डर

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र में शनिवार रात अज्ञात हमलावरों ने स्कूटी से घर लौट रहे एक युवक के सिर में पीछे से गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 34 वर्षीय विक्की के रूप में हुई है, जो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। बता दें कि इससे करीब ढाई महीने पहले उसके छोटे भाई का भी मर्डर कर दिया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को हत्या के पीछे पुरानी रंजिश का शक है।

उत्तर पूर्वी दिल्ली डीसीपी डॉक्टर जॉय टिर्की ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर गांव में शांति मोहल्ला स्थित राम किशन डॉक्टर पुलिया के पास अज्ञात हमलावरों ने विक्की नाम के एक 34 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या किए जाने के वक्त मृतक अकेला ही अपनी स्कूटी पर जा रहा था। पुलिस को घटनास्थल पर 7.65 एमएम बोर के 3 खाली कारतूस और एक शीशे का टुकड़ा मिला है। मृतक के सिर के पिछले हिस्से में गोली लगी है।

लहूलुहान हालत में विक्की के परिजन उसे जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसके अगला परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए शीशे का दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद वे शव को उठाकर जीरो पुश्ता के पा.. सड़क पर ले आए। घटनास्थल पर करीब 50-60 लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। मृतक के रिश्तेदारों ने कुछ देर के लिए पुश्ता रोड पर यातायात जाम कर दिया था। देर रात रात करीब 1 बजे परिवार के सदस्यों से बातचीत और समझा-बुझाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी ले जाया गया। पुलिस ने इस संबंध में हत्या और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एफएसएल और क्राइम टीम ने घटनास्थल जांच कर रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *