Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi Murder Case: दिल्ली में फिर चाकूबाजी, पार्क में युवक की हत्या से दहशत, तीन नाबालिग हिरासत में

Delhi Murder Case: दिल्ली में फिर चाकूबाजी, पार्क में युवक की हत्या से दहशत, तीन नाबालिग हिरासत में

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर थाना क्षेत्र स्थित कुंडली डिस्ट्रिक्ट पार्क, मयूर विहार फेज-III में रविवार तड़के एक 17 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह पीसीआर कॉल के माध्यम से सूचना मिली कि कुंडली डिस्ट्रिक्ट पार्क में एक युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ है और बेहोश है। सूचना मिलते ही गाजीपुर थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान राजकुमार (17) पुत्र सजीवन के रूप में हुई है। वह जीडी कॉलोनी, मयूर विहार फेज-III में अपने परिवार के साथ रहता था और पेंटिंग का काम करता था। पुलिस जांच में पता चला है कि उसका मूल निवास मध्य प्रदेश के खडगामा गांव में है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 13 और 14 जून 2026 की रात राजकुमार अपने दो दोस्तों अंकित गुप्ता और गोलू गढ़वाली के साथ शराब पीने के बाद कुंडली डिस्ट्रिक्ट पार्क में घूम रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामूली कहासुनी धीरे-धीरे गंभीर झगड़े में बदल गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दोनों साथियों ने राजकुमार पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए जबकि घायल राजकुमार पार्क में ही पड़ा रहा। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसे लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू की और जिला क्राइम टीम तथा फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) टीम को भी मौके पर बुलाया गया। एफएसएल विशेषज्ञों ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं, जिनके आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एलबीएस अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों और हमले की परिस्थितियों के बारे में और अधिक जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

गाजीपुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि घटना से जुड़े हर पहलू का पता लगाया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने एक बार फिर युवाओं के बीच बढ़ती हिंसा और मामूली विवादों के खतरनाक परिणामों को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों ने भी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।

 

Delhi Murder Case: प्रीत विहार में पार्किंग विवाद बना खूनी झगड़ा, फायरिंग में युवक की मौत

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें