Delhi Crime: दिल्ली के थाना वेलकम में बाइक सवार बदमाशों की फायरिंग, दो युवकों की मौत, स्कूटी लूट

Delhi Crime: दिल्ली के थाना वेलकम में बाइक सवार बदमाशों की फायरिंग, दो युवकों की मौत, स्कूटी लूट

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के थाना वेलकम इलाके में रात बाइक सवार बदमाशों द्वारा की गई गोलीबारी में दो युवक की मौत हो गई। फायरिंग के बाद आरोपी मृतक की स्कूटी लूटकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, वेलकम थाना क्षेत्र में आज तड़के 1:39 बजे कबीर नगर की गली नंबर 5 में जिया मेडिकोज के सामने मकान नंबर बी-1034 के पास दो युवकों को गोली मारी गई। पुलिस के अनुसार, पीसीआर कॉल पर पता चला कि तीन लड़के मोटरसाइकिल पर आए और नदीम उर्फ बॉबी और उसके दोस्त शाहनवाज पर गोलियां चला दी। गोली लगने से घायल नदीम को तुरंत नजदीकी जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। नदीम के दोस्त शाहनवाज के दाहिने पैर में गोली लगी और इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम को घटनास्थल से 3 खाली कारतूस, एक विकृत धातु का टुकड़ा, एक जोड़ी चप्पल, खून और एक काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (DL-5SCD-1668) मिली। पुलिस ने क्राइम टीम और एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से सबूत इकट्ठे किए। पुलिस ने वेलकम थाने में बीएनएस की धारा 103(1)/3(5) और 27 आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी घटना के बाद मृतक की स्कूटी छीनकर भाग गए और अपनी बाइक मौके पर छोड़ गए।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img