Dayalpur Murder: दयालपुर में युवक ने अपनी दूसरी पत्नी की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Dayalpur Murder: दयालपुर में युवक ने अपनी दूसरी पत्नी की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दयालपुर थाना इलाके में रहने वाले एक युवक ने अपनी दूसरी पत्नी की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या को अंजाम देने के लिए अपनी पत्नी को बागपत ले गया और वहां उसके सिर में गोली मार दी। इसके बाद उसने शव को जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव बरामद कर लिया है। आरोपी के एक नाबालिग साथी को भी हिरासत में लिया गया, जिसने उसकी मदद की थी।

25 वर्षीय मृतका अपने परिवार के साथ चांदबाग क्षेत्र में रहती थीं। उनके परिवार में माता-पिता, तीन भाई और एक बहन शामिल हैं। महिला एक समय में नौकरी करती थीं। पुलिस ने एफआइआर में अपहरण की धारा भी जोड़ी। आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।

डीसीपी आशीष मिश्रा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान जानकारी मिली कि आरोपी कड़कड़डूमा कोर्ट में आत्मसमर्पण करने जा रहा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर 2 दिन की रिमांड पर लिया। पूछताछ में आरोपी टूट गया और महिला की हत्या और शव को ठिकाने लगाने की बात कबूल कर ली।

आरोपी पति के निशानदेही पर शव को बागपत जंगल से बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतका लगातार उसके साथ रहने का दबाव बना रही थी। पहली पत्नी की वजह से वह उसे घर नहीं ले जा पा रहा था। 20 नवंबर को उसने अपने एक दोस्त की कार ली और मृतका को एक बार में लेकर गया, जहां शराब पी। इसके बाद वह उसे बागपत लेकर गया और वहां उसके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

 

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img