Faridabad Murder: Accused arrested in Himanshu Bhatia murder case, DLF Crime Branch team takes action

Faridabad Murder: हिमांशु भाटिया हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार, अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने की कार्रवाई

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार अपराध व अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में टाउन नंबर 1, एनआईटी में हिमांशु भाटिया की चाकू मार कर हत्या के मामले में अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने आरोपी को राउंड अप कर लिया है।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 25 नवंबर को रवि भाटिया निवासी टाउन नंबर 1 ने पुलिस को शिकायत दी कि उनके बेटे हिमांशु भाटिया, उम्र 27 साल, की भरत पंडित निवासी सी ब्लॉक, टाउन नंबर 1 ने चाकू मारकर हत्या कर दी। इस पर थाना कोतवाली में हत्या की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच की टीमों को आरोपी की धर-पकड़ के लिए निर्देशित किया गया। इसके बाद अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने आरोपी भारत निवासी सी ब्लॉक, टाउन नंबर 1, एनआईटी को काबू कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी भारत के साथ हिमांशु व इक्षित के पिछले डेढ़ साल से कहासुनी चल रही थी, जिनके पहले भी एक-दो बार झगड़े हुए थे, जिन्हें आपसी समझौते से निपटाया गया था। 24/25 नवंबर की रात को हिमांशु और इक्षित सी ब्लॉक टाउन नंबर 1 में आए, जहां उन्होंने आरोपी को बुलाया। बातचीत के दौरान झगड़ा हो गया और आरोपी ने हिमांशु को चाकू मार दिया।

 

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img