Kapil Sharma Cafe Shooting: कपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने धर दबोचा

Kapil Sharma Cafe Shooting: कपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने धर दबोचा

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने कनाडा में कपिल शर्मा के KAP’s कैफे पर हुई फायरिंग के मुख्य षड्यंत्र में शामिल शूटर बंधु मान सिंह सेखों को गिरफ्तार कर लिया है। बंधु मान सिंह सेखों गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के संपर्क में बताया गया है और फायरिंग की घटना के बाद भारत आ गया था।

जांच में पता चला कि सेखों लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लन से भी जुड़े हुए थे। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच इस गिरफ्तारी को बड़ी सफलता मान रही है। बंधु मान सिंह सेखों कनाडा में कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ पर फायरिंग का मुख्य शूटर था और उसकी गिरफ्तारी से इस मामले के षड्यंत्र की तह तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

पुलिस अब बंधु मान सिंह सेखों के गैंगस्टर कनेक्शनों और उनके नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जुड़े अपराधियों को भी उजागर किया जा सके। यह गिरफ्तारी कनाडा और भारत में चल रही अपराध जांचों में बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img