Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Khalid Rehman: ड्रग्स केस में मशहूर डायरेक्टर खालिद रहमान समेत ये 3 फिल्मी हस्तियां गिरफ्तार!

Khalid Rehman
Khalid Rehman: ड्रग्स केस में मशहूर डायरेक्टर खालिद रहमान समेत ये 3 फिल्मी हस्तियां गिरफ्तार!

कोच्चि में हुई ड्रग्स छापेमारी में मशहूर डायरेक्टर Khalid Rehman, निर्माता अशरफ हमजा और शालिफ मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया। जानें इस सनसनीखेज मामले के बारे में।

 Khalid Rehman: कोच्चि में छापेमारी, मलयालम सिनेमा के तीन बड़े नाम ड्रग्स केस में गिरफ्तार

रविवार की सुबह कोच्चि में हुई एक चौंकाने वाली छापेमारी ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया। एक्साइज विभाग ने मशहूर फिल्म निर्देशक Khalid Rehman, फिल्म निर्माता अशरफ हमजा और उनके दोस्त शालिफ मोहम्मद को ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तार किया। इन तीनों के पास से 1.6 ग्राम हाइब्रिड गांजा बरामद हुआ।

मलयालम सिनेमा में सनसनी: ड्रग्स केस में मशहूर डायरेक्टर खालिद रहमान समेत ये 3 फिल्मी हस्तियां गिरफ्तार! - Haribhoomi

 Khalid Rehman: छापेमारी और गिरफ्तारी

यह छापेमारी कोच्चि के पुरवा ग्रैंडबे फ्लैट नंबर-506 में हुई, जिसे सिनेमैटोग्राफर समीर ताहिर ने किराए पर लिया था। पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि यहां ड्रग्स रखे गए हैं। जानकारी मिलते ही एक्साइज विभाग ने कार्रवाई शुरू की और रविवार की सुबह करीब 2 बजे छापेमारी के दौरान इन तीनों को ड्रग्स का सेवन करते हुए पकड़ा।

Malayalam film directors Khalid Rahman, Ashraf Hamza, 1 other held for possession of hybrid ganja, Khalid Rahman, Ashraf Hamza, Malayalam film directors, drug use in cinema, kerala drug abuse

 Khalid Rehman: लंबे समय से कर रहे थे ड्रग्स का सेवन

पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये तीनों लंबे समय से ड्रग्स का उपयोग कर रहे थे। पुलिस ने उनके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट, 1985 की धारा 20(बी)(2)ए और 29 के तहत केस दर्ज किया है।

 Khalid Rehman की पहचान

खालिद रहमान मलयालम सिनेमा के एक प्रमुख डायरेक्टर के रूप में प्रसिद्ध हैं। उनकी फिल्में ‘अनुरागा करिक्किनवेल्लम’, ‘उंडा’ और ‘थल्लूमाला’ मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन फिल्मों में शामिल हैं। हाल ही में, खालिद ने ‘अलप्पुझा जिमखाना’ का निर्देशन किया, जो सिनेमाघरों में धूम मचा रही है।

 Khalid Rehman: अशरफ हमजा और शालिफ मोहम्मद की पहचान

अशरफ हमजा भी मलयालम सिनेमा के मशहूर फिल्म निर्माता हैं। उनकी फिल्में ‘तमाशा’ और ‘भीमंते वझी’ को लेकर वह चर्चित रहे हैं। वहीं, उनके दोस्त शालिफ मोहम्मद भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं और इस मामले में उनका नाम सामने आया है।

मामले की आगे की जांच

पुलिस अब फ्लैट के मालिक के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है और मामले की जांच जारी है। यह घटना मलयालम सिनेमा के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बन गई है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें