Noida Crime: नोएडा में कुबेर बाइक चोर गैंग का भंडाफोड़, 26 चोरी की गाड़ियां बरामद, 4 गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा में कुबेर बाइक चोर गैंग का भंडाफोड़, 26 चोरी की गाड़ियां बरामद, 4 गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना फेस-1 की टीम ने इस गिरोह के चार शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 26 चोरी की मोटरसाइकिलें और स्कूटियां, एक ऑटो रिक्षा और चार नाजायज चाकू बरामद किए हैं। आरोपियों ने नोएडा, दिल्ली और गाजियाबाद के विभिन्न इलाकों से वाहनों की चोरी की थी, जिनमें से 16 मामलों की एफआईआर अलग-अलग थानों में दर्ज है। गैंग की कार्यप्रणाली बेहद चालाकी भरी थी। गिरोह के सदस्य एक ऑटो में घूमते हुए कॉलोनियों, सोसाइटियों और फैक्ट्रियों का रेक्की करते थे। इसके बाद पार्किंग में खड़ी मोटरसाइकिलों और स्कूटियों के लॉक तोड़कर उन्हें चुरा लेते थे। जिन वाहनों को स्टार्ट करना मुश्किल होता था, वे सीधे ऑटो में लादकर चोरी करते थे।

गिरफ्तार आरोपियों में कुन्नन उर्फ कुबेर (30 वर्ष), राहुल (29 वर्ष), अमित (37 वर्ष) और संकल्प उर्फ गोलू (37 वर्ष) शामिल हैं। ये सभी दिल्ली के अशोक नगर के निवासी हैं और पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। खासतौर पर कुबेर पर दिल्ली और नोएडा के विभिन्न थानों में 25 से अधिक गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, लूट और चोरी शामिल हैं।

पुलिस की पूछताछ में गिरोह के पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ है। उनकी निशानदेही पर चोरी की गई 26 गाड़ियां और एक ऑटो रिक्षा बरामद हुई है। अब पुलिस बाकी नेटवर्क और इन वाहनों के खरीदारों की तलाश में लगी है। नोएडा पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से वाहन चोरी की घटनाओं पर बड़ी चोट लगी है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img