Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Greater Noida encroachment: बिसरख डूब क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, बुल्डोजर चलाकर 25 हजार वर्ग मीटर जमीन कराई मुक्त

Greater Noida encroachment: बिसरख डूब क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, बुल्डोजर चलाकर 25 हजार वर्ग मीटर जमीन कराई मुक्त

ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर सोमवार को बिसरख के डूब क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी ध्वस्तीकरण कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में अवैध निर्माण और प्लॉटिंग को हटाकर करीब 25 हजार वर्ग मीटर जमीन को मुक्त कराया गया।

जानकारी के अनुसार, कुछ कॉलोनाइजर डूब क्षेत्र में बाउंड्री बनाकर अवैध रूप से प्लॉटिंग करने की कोशिश कर रहे थे। जैसे ही इसकी जानकारी प्राधिकरण को मिली, तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी गई और मौके पर बुल्डोजर चलाकर अवैध ढांचों को ध्वस्त कर दिया गया।

यह कार्रवाई ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल-3 की टीम द्वारा की गई, जिसमें वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर, प्रबंधक प्रशांत समाधिया और अन्य अधिकारी शामिल रहे। कार्रवाई के दौरान खसरा संख्या 333 और 334 की जमीन पर बने अवैध निर्माण को पूरी तरह हटा दिया गया।

एसीईओ सुमित यादव ने स्पष्ट कहा है कि अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से पूरी जानकारी जरूर लें ताकि वे अवैध कॉलोनियों में अपनी मेहनत की कमाई न फंसाएं।

प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनाइजरों को कड़ी चेतावनी दी है कि यदि दोबारा निर्माण या अतिक्रमण की कोशिश की गई तो और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले भी वर्क सर्किल-3 की टीम द्वारा तिलपता, रोजा याकूबपुर, खेड़ा चौगानपुर और चिपियाना बुजुर्ग क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।

प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने साफ निर्देश दिए हैं कि अधिसूचित क्षेत्रों में अतिक्रमण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्रवाई ग्रेटर नोएडा में अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने और योजनाबद्ध विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Seelampur Murder Case: दिल्ली के सीलमपुर में चाय पी रहे बुजुर्ग की चाकू से हत्या, आरोपी भी घायल

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें