Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

विरोध के दबाव में कुछ किसानों को मिले 5% प्लॉट

विरोध के दबाव में कुछ किसानों को मिले 5% प्लॉट
भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि सोमवार को 19वें दिन भी नोएडा प्राधिकरण पर भारतीय किसान यूनियन मंच का धरना जारी रहा

अमर सैनी

नोएडा। भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि सोमवार को 19वें दिन भी नोएडा प्राधिकरण पर भारतीय किसान यूनियन मंच का धरना जारी रहा। किसानों के मुद्दे बोर्ड बैठक में पास न होने से किसानों में काफी रोष है। पंचायत की अध्यक्षता सुरेन्द्र त्यागी सुल्तानपुर ने की तथा मंच का संचालन विमल त्यागी ने किया। वक्ताओं ने किसी अधिकारी को धरने के बीच में आकर प्राधिकरण व सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने तथा पूर्व में समाचार पत्रों में दिए गए किसानों के मुद्दे जो बोर्ड बैठक में पास नहीं हुए, उनके बारे में स्पष्ट वक्तव्य देने को कहा।
सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में 10 प्रतिशत प्लॉट में मूल 5 प्रतिशत प्लॉट पर 5 प्रतिशत धनराशि देने के मुद्दों पर स्पष्टता मांगी, साथ ही प्लॉट आवंटन के समय 10 प्रतिशत धनराशि जमा करने के प्रावधान पर भी स्पष्टता ली गई। ओएसडी क्रांति शिखर जी ने बताया कि दोनों मुद्दों पर अभी विचार-विमर्श चल रहा है तथा दो-तीन दिन बाद ही जवाब दे पाएंगे। याकूबपुर व गेझा गांव के खसरावार सर्वे के बाद आबादी नियमन की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली गई। 5 प्रतिशत, कोटा प्लाट व 10 प्रतिशत धनराशि की स्वीकृति देने में ढिलाई पर भी सवाल पूछे गए। 1976 से 1997 के बीच कोटा प्लाट योजना को पुनः लागू कर निरीक्षण के लिए कमेटी बनाने पर विचार किया गया। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर किसानों में काफी रोष व्याप्त हो गया तथा समस्त कार्यकारिणी व धरने पर बैठे लोगों ने 11 नवंबर को बड़ी महापंचायत करने की घोषणा कर दोबारा प्रगति रिपोर्ट लेने की बात कही। आशीष चौहान, विमल त्यागी, रिंकू यादव, अशोक चौहान, दानिश सैफी, प्रिंस भाटी, गौतम लोहिया ने लगातार वक्तव्यों के माध्यम से लोगों में जोश भरा तथा शासन प्रशासन को चेतावनी दी कि अब क्षेत्र का युवा अपना काम करने के लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार है। भारतीय किसान यूनियन मंच सभी 81 गांवों में जनजागरण अभियान चलाएगा तथा क्षेत्र के सभी लोगों को जागृत करेगा। इस अवसर पर प्रमोद त्यागी, सूरज प्रधान, सुरेंद्र प्रधान, मीडिया प्रभारी अशोक चौहान, गजेंद्र बैसोया, कविता गुर्जर, विमल त्यागी, रोहतास चौहान, आशीष चौहान, उदय चौहान, उमंग शर्मा, अमित बैसोया, रिंकू यादव, सतेंद्र गुर्जर, सुमित चौहान, तेज सिंह चौहान, अंकित चौहान, सूरज, पिंटू चौहान सहित सैकड़ों किसान शामिल हुए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *