Chamba Road Accident: चंबा सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया शोक

Chamba Road Accident: चंबा सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया शोक
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा जिले की मसरूंड-हमल सड़क पर छतरुंड के निकट हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुखद घड़ी में प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता और राहत उपलब्ध कराई जाए।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दुर्घटना से प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद सुनिश्चित करेगी और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।





