Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नोएडा प्राधिकरण ने एनजीटी में झूठा हलफनामा किया दाखिल

नोएडा प्राधिकरण ने एनजीटी में झूठा हलफनामा किया दाखिल
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने नोएडा प्राधिकरण के सेवानिवृत्त डीजीएम श्रीपाल भाटी को 17 अक्टूबर को सुनवाई के दौरान तलब किया है

अमर सैनी

नोएडा। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने नोएडा प्राधिकरण के सेवानिवृत्त डीजीएम श्रीपाल भाटी को 17 अक्टूबर को सुनवाई के दौरान तलब किया है। ट्रिब्यूनल ने शहर में सड़क किनारे हो रहे अवैध टाइल कार्य और 2022 में प्रस्तुत किए गए झूठे हलफनामे पर नाराजगी जताई है। अब उन्हें 8 नवंबर को एनजीटी के समक्ष पेश होना है। इस मामले में सीईओ को भी नोटिस जारी किया गया है। यह मामला सड़क किनारे हरित क्षेत्र में टाइल लगाने से जुड़ा है, जो उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार की फुटपाथ गाइडलाइन का उल्लंघन है।

दरअसल, नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारियों ने कुछ स्थानों पर टाइल हटाकर एनजीटी को फोटो सौंपे, जिसमें मात्र 5-10 टाइल ही हटाई गई और काम अधूरा छोड़ दिया गया। उन स्थानों से हजारों टाइल हटाई जानी चाहिए थीं, क्योंकि वे 2018 के नियमों का उल्लंघन करके लगाई गई थीं। हालांकि, नोएडा प्राधिकरण ने अनुपालन का दावा किया। लेकिन याचिकाकर्ता के अधिवक्ता आकाश वशिष्ठ ने नोएडा गोल्फ कोर्स, होजरी कांप्लेक्स और नोएडा के विभिन्न सेक्टरों समेत कई जगहों पर टाइल्स लगाने के फोटोग्राफिक साक्ष्य पेश किए। न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल और डॉ. अफरोज अहमद की अगुवाई वाली एनजीटी की पीठ ने इन झूठे बयानों को गंभीर माना और कहा कि नोएडा प्राधिकरण ने धोखाधड़ी कर अपने पक्ष में न्यायिक आदेश हासिल किए हैं। दोनों प्राधिकरणों के सीईओ को निर्देश एनजीटी ने अगस्त 2024 में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सीईओ को भी तलब किया था, जहां एनजीटी के आदेशों का पालन करने के सख्त निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद नोएडा प्राधिकरण 2018 के फुटपाथ दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर रहा है और सड़क के किनारे हरित क्षेत्रों में 5-6 मीटर तक टाइल्स लगा रहा है। जिससे बारिश के पानी का अवशोषण बाधित हो रहा है और जलभराव की समस्या पैदा हो रही है। आवेदक ने लगातार इन उल्लंघनों के फोटोग्राफिक साक्ष्य पेश किए हैं, लेकिन नोएडा प्राधिकरण ने अदालत में गलत जानकारी पेश की है

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *