Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफ

हरियाणा में 50 एकड़ में बनेगा फोरेंसिक विज्ञान में प्रशिक्षण और प्रयोगशाला परीक्षण सुविधाओं में उत्कृष्टता केंद्र – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

हरियाणा में 50 एकड़ में बनेगा फोरेंसिक विज्ञान में प्रशिक्षण और प्रयोगशाला परीक्षण सुविधाओं में उत्कृष्टता केंद्र - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
हरियाणा में 50 एकड़ में बनेगा फोरेंसिक विज्ञान में प्रशिक्षण और प्रयोगशाला परीक्षण सुविधाओं में उत्कृष्टता केंद्र - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

हरियाणा में 50 एकड़ में बनेगा फोरेंसिक विज्ञान में प्रशिक्षण और प्रयोगशाला परीक्षण सुविधाओं में उत्कृष्टता केंद्र – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

रिपोर्ट: कोमल रमोला

चंडीगढ़, 29 जून – केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने हरियाणा में फोरेंसिक विज्ञान में प्रशिक्षण और प्रयोगशाला परीक्षण सुविधाओं के लिए लगभग 50 एकड़ में स्थापित किए जाने वाला उत्कृष्टता केंद्र में एक ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की स्थापना करने का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि केंद्र सरकार इसकी स्थापना के लिए पूरी व्यवस्था करेगी।

श्री अमित शाह आज पंचकूला में चिन्हित अपराध मामलों के लिए फोरेंसिक विज्ञान में प्रशिक्षण और प्रयोगशाला परीक्षण सुविधाओं में उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना हेतु हरियाणा सरकार तथा राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय, गांधीनगर, गुजरात के मध्य समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षर समारोह में बोल रहे थे।

श्री अमित शाह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह को सुझाव देते हुए कहा कि इस केंद्र की प्लानिंग के दौरान यहां एक ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट स्थापित करने पर ध्यान दिया जाए। इसके साथ-साथ यहां एक हॉस्टल भी बनाया जाए ताकि यहां पर पुलिस के अधिकारियों और न्यायिक अधिकारियों को भी प्रशिक्षण प्रदान किया जा सके।

उन्होंने कहा कि इस उत्कृष्टता केंद्र से आने वाले दिनों में हरियाणा में क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम में आमूलचूल परिवर्तन होगा। इतना ही नहीं, यह केंद्र उत्तर भारत के लिए एक बड़ा ट्रेनिंग केंद्र बनकर उभरेगा।

उन्होंने इस अवसर पर हरियाणा प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने आज नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के साथ जुड़कर क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए वैज्ञानिक आकार देने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि एनएफएसयू यूनिवर्सिटी वर्तमान में 9 राज्यों में अपना कैंपस स्थापित कर चुकी है। केंद्रीय कैबिनेट ने अभी प्रस्ताव पास किया है, जिसके तहत लगभग 16 राज्यों में यूनिवर्सिटी अपने कैंपस पहुंचाने का काम करेगी।

केंद्र बनने से पीड़ितों को जल्द मिलेगा न्याय -केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

इस अवसर पर केंद्रीय ऊर्जा, हाउसिंग एवं शहरी मामले मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि वर्ष 2022 में सूरजकुंड में इस केंद्र की स्थापना की परिकल्पना रखी गई थी और आज इस एमओयू के माध्यम से इस परिकल्पना को मूर्त रूप प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक साइंस लैब पहले केवल प्रदेश में एक थी, अब 4 और संचालित हैं। अब नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी का कैंपस यहां होगा तो पीड़ितों को न्याय जल्द मिल सकेगा।

उत्कृष्टता केंद्र के बनने से चिन्हित अपराध में सबूत इकट्ठा करने में होगी और आसानी- मुख्यमंत्री नायब सिंह

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने कहा कि इस केंद्र की स्थापना से हरियाणा प्रदेश को क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम में बहुत बड़ा लाभ मिलने वाला है। कई बार साधनों के अभाव में न्याय मिलने में देरी होती थी, अब नई तकनीक के साथ हम पीड़ित को जल्द न्याय दिलाने में सक्षम होंगे। सूरजकुंड में चिंतन शिविर के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री ने इस कैंपस को स्थापित करने की परिकल्पना की थी, जो आज साकार हो रही है। नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी की स्थापना के साथ हरियाणा यह लीड ले रहा है, इसका लाभ हरियाणा को मिलेगा।

उत्कृष्टता केंद्र के लिए यूनिवर्सिटी की ओर से टेक्निकल स्पोर्ट किया जाएगा प्रदान – वीसी डॉ जे एम व्यास

नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ जे एम व्यास ने कहा कि इस केंद्र की स्थापना से हरियाणा की फोरेंसिक कैपेबिलिटी बढ़ने जा रही है, इससे पूरे क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम को लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी 92 देशों में फॉरेंसिक कैपेबिलिटी को मजबूत करने में मदद कर रही है। हरियाणा राज्य ने इस दिशा में पहल की है, और यहां पर वर्ल्ड क्लास लैब स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी की ओर से टेक्निकल स्पोर्ट प्रदान किया जाएगा ताकि लंबित मामलों को तेजी से हल किया जा सकेगा।

इस केंद्र में प्रैक्टिशनर्स विशेषकर पब्लिक प्रॉसिक्यूटर्स को दी जाएगी ट्रेनिंग – मुख्य सचिव

मुख्य सचिव श्री टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने कहा कि यह विश्व स्तरीय केंद्र अपनी तरह का पहला केंद्र होगा, जहां एनएफएसयू अत्याधुनिक तकनीक का सहयोग देगा और फोरेंसिक साक्ष्यों को संभालने, एकत्र करने और प्रस्तुत करने में कानूनी अधिकारियों और जांच अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। हरियाणा लोक प्रशासन एवं अभियोजन विभाग इस उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना में एनएफएसयू के साथ सहयोग करेगा, जो फोरेंसिक में प्रशिक्षण को बहुत बढ़ावा देगा।

इस अवसर पर वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर, महानिदेशक अभियोजन श्री संजय हुड्डा, हिपा की महानिदेशक श्रीमती चंद्रलेखा मुखर्जी सहित अन्य गणमान्य अतिथि एवम जिला प्रशासन के अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *