Delhi Crime: दिल्ली के जीटीबी एन्क्लेव में युवती की गोली मारकर हत्या का मामला सुलझा, रिजवान गिरफ्तार

Delhi Crime: दिल्ली के जीटीबी एन्क्लेव में युवती की गोली मारकर हत्या का मामला सुलझा, रिजवान गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के शाहदरा जिले के जीटीबी एन्क्लेव इलाके में बीते सोमवार रात हुई 20 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या के मामले को क्राइम ब्रांच ने सुलझा लिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में 19 वर्षीय आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने पूछताछ में बताया कि उसने दोस्ती टूटने और युवती के किसी और युवक से रिश्ते में होने के चलते गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दिया।

डीसीपी क्राइम ब्रांच संजय सेन के मुताबिक, 15 अप्रैल की रात को पॉकेट-ए, जीटीबी एन्क्लेव में युवती को दो गोलियां मारी गई थीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या का मामला दर्ज किया और जांच की जिम्मेदारी इंटर-स्टेट सेल को सौंपी। एसीपी रमेश चंद्र लांबा के निर्देशन में इंस्पेक्टर पंकज मलिक और रोहित कुमार की अगुवाई में एक विशेष टीम बनाई गई, जिसमें एसआई अमित कुमार, एएसआई संजीव, सुरेश कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।

जांच के दौरान टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले और तकनीकी साक्ष्य जुटाए। इन साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान सुंदर नगरी निवासी रिजवान के रूप में हुई, जो वारदात के बाद फरार हो गया था। पुलिस को जानकारी मिली कि वह हरियाणा के करनाल में छिपा हुआ है, जहां छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस पूछताछ में रिजवान ने बताया कि कुछ महीने पहले वह आनंद ग्राम के एक निर्माण स्थल पर वेल्डर का काम करते समय युवती से मिला था। दोनों के बीच इंस्टाग्राम के जरिए बातचीत शुरू हुई और फिर रिश्ता बन गया। हालांकि, युवती ने किसी भी शारीरिक संबंध से इनकार कर दिया। कुछ समय बाद रिजवान ने उसे किसी और युवक के साथ देखा, जिससे वह बुरी तरह आहत और नाराज हो गया।

रिजवान ने खुलासा किया कि युवती से रिश्ता खत्म करने की कई बार कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो उसने हत्या की साजिश रची। घटना से दो दिन पहले उसने एक देसी पिस्तौल और कारतूस खरीदे। 14 अप्रैल की रात उसने युवती को इंस्टाग्राम के जरिए मिलने बुलाया। दोनों के बीच नशे की हालत में झगड़ा हुआ, जिसके दौरान रिजवान ने दो गोलियां चलाकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

दिल्ली से भागते वक्त रिजवान ने हत्या में इस्तेमाल हथियार अपने एक परिचित को सौंप दिया। पुलिस ने उस व्यक्ति के घर पर छापा मारा, लेकिन वह वहां नहीं मिला। फिलहाल आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय में पेश किया जा चुका है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई के तहत हत्या में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के प्रयास में लगी हुई है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img