Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी में साले ने जीजा की चाकू मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी में साले ने जीजा की चाकू मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी थाना इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक साले ने अपने जीजा की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी साले को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार रात की है जब मृतक अभिषेक की उसके साले संजीव ने चाकू मारकर हत्या कर दी। अभिषेक ने दो साल पहले गीता नामक युवती से प्रेम विवाह किया था, जो कल्याणपुरी इलाके में ही रहती थी। शादी के बाद से ही अभिषेक और गीता के बीच झगड़े होने लगे, जिसके कारण गीता कुछ समय पहले अपने मायके में आकर रहने लगी थी।

शनिवार की रात गीता ने अभिषेक को फोन कर अपने घर बुलाया। जब अभिषेक वहां पहुंचा, तो गीता के भाई संजीव ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी संजीव को गिरफ्तार कर लिया है और मृतक अभिषेक की पत्नी गीता की हत्या में किसी भूमिका की जांच भी की जा रही है। फिलहाल, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस हत्या के पीछे और कौन से कारण थे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img