Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

4 युवक कर रहे थे ब्लैकमेल, युवती ने की जान देने की कोशिश

एक युवती को चार युवकों से दोस्ती करना भारी पड़ गया। आरोपियों ने युवती की अश्लील फोटो और वीडियो बना ली।
एक युवती को चार युवकों से दोस्ती करना भारी पड़ गया। आरोपियों ने युवती की अश्लील फोटो और वीडियो बना ली।

अमर सैनी

नोएडा। एक युवती को चार युवकों से दोस्ती करना भारी पड़ गया। आरोपियों ने युवती की अश्लील फोटो और वीडियो बना ली। फिर इन्हें वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल करने लगे। पीड़िता ने आरोपियों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है।

थापखेड़ा गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बेटी उनके साथ रहती है। पीड़ित के मुताबिक शनि पुत्र वेदपाल सिंह, लक्ष्य भाटी, दक्ष भाटी आदि चार लड़कों ने उसकी बेटी से दोस्ती कर उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। उन्होंने बताया कि पीड़ित का आरोप है कि चारों ने उसकी बेटी के अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। आरोपी उसकी बेटी को ब्लैकमेल कर रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। इस घटना से उसकी बेटी काफी परेशान है। बेटी ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसे बेहद गंभीर हालत में इलाज के लिए शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि युवती का अस्पताल में उपचार चल रहा है। शिकायत के आधार पर चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *