उत्तर प्रदेश, नोएडा: नकल रोकने के लिए निरीक्षकों की नियुक्ति होगी सख्त

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में नकल रोकने और परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति के नियम सख्त कर दिए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 50 फीसदी कक्ष निरीक्षक आंतरिक और 50 फीसदी बाहरी विद्यालयों से तैनात किए जाएंगे।

कक्ष निरीक्षकों को क्यूआर कोड वाला आईकार्ड जारी किया जाएगा। क्यूआर कोड लगे कंप्यूटराइज्ड परिचय पत्र में नाम, ड्यूटी का स्थान, फोटो, विद्यालय का नाम, स्नातक का विषय, अध्यापन का विषय, पद, मोबाइल नंबर आदि जानकारी होगी। बोर्ड परीक्षा शुरू होने में अब महीने से भी कम समय है। केंद्र निर्धारण और परीक्षार्थियों की संख्या साफ होने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग कक्ष निरीक्षकों के चयन की कवायद में जुटा है। परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के करीब 41 हजार 890 विद्यार्थी शामिल होंगे। इसमें 10वीं कक्षा में 22130 और 12वीं कक्षा में 19760 छात्र – छात्राएं होंगे।

पोर्टल से आईकार्ड डाउनलोड होंगे

डीआईओएस बोर्ड के पोर्टल से शिक्षकों के आईकार्ड का प्रोफॉर्मा डाउनलोड कर लेंगे। प्रोफार्मा पर आवंटित परीक्षा केंद्रों का विवरण अंकित कर संबंधित कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा से एक सप्ताह पहले दे दिया जाएगा। परिचय पत्र पर संबंधित कक्ष निरीक्षक का अध्यापन विषय भी मुद्रित होगा, जिससे संबंधित विषयों की परीक्षा में उनके स्थान पर दूसरे अध्यापन विषय वाले अध्यापकों से कक्ष निरीक्षण का कार्य कराया जाएगा।

केंद्रों पर 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत किया गया है। सभी प्रधानाचार्य को सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। हर ब्लॉक के लिए अलग कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, जिससे केंद्रों पर 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img