Mahakumbh 2025: सपा सांसद बोलीं, आज़म ने कराया सबसे शानदार महाकुम्भ,भाजपा राजनीतिकरण कर रही

Mahakumbh 2025: सपा सांसद बोलीं, आज़म ने कराया सबसे शानदार महाकुम्भ,भाजपा राजनीतिकरण कर रही

रिपोर्ट: अमित कुमार शुक्ला

मुरादाबाद की सपा सांसद रुचिवीरा ने भाजपा पर महाकुंभ के आयोजन के राजनीतिकरण के आरोप लगाए हैं। सपा सांसद ने कहा कि कुंभ कोई नई चीज नहीं है। इसके पहले भी आदि अनादिकाल से कुंभ आयोजित होता रहा है। जो भी सरकार होती है, उसकी ये जिम्मेदारी होती है कि वो इसके लिए आयोजन करे। ऐसा करके भाजपा कोई नया काम नहीं कर रही है।

रुचिवीरा ने मुरादाबाद में सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता में कहा कि, अभी तक का सबसे शानदार कुंभ आयोजन सपा की सरकार में मोहम्मद आजम खां के नेतृत्व में हुआ था। वो आयोजन इतना सुव्यवस्थित था कि उसकी मिसालें आज तक दी जाती हैं। रुचिवीरा ने कहा कि भाजपा महाकुंभ आयोजन का राजनीतिक लाभ लेना चाहती है। जबकि वो लोगों की आस्था का विषय है। वक्फ संपत्ति को लेकर रुचिवीरा ने कहा कि, वक्फ का जिक्र कुरान शरीफ में भी है। ये भूमि समाज के लोगों के लिए दान दी गई है। इसका इस्तेमाल सभी कर सकते हैं। ऐसा कहीं नहीं है कि, इस जमीन का इस्तेमाल सिर्फ किसी एक धर्म के लोग ही कर सकते हैं। सपा सांसद ने कहा कि हर सरकार का काम होता है कि वो समाज की बेहतरी के लिए काम करे। देश को आगे लेकर जाए। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ही अपना ढिंढोरा पीटते रहते हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img