Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Delhi BJP: दिल्ली में प्रदूषण और पेयजल जनित बीमारियों पर भाजपा अध्यक्ष का हमला

दिल्ली में प्रदूषण और पेयजल जनित बीमारियों पर भाजपा अध्यक्ष का हमला

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली सरकार पर प्रदूषण और पेयजल जनित बीमारियों को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार प्रदूषण को नियंत्रित करने में पूरी तरह असफल रही है, और अब दिल्लीवासियों के सामने गंदे पानी से होने वाली बीमारियों, चिकनगुनिया, डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ गया है।

सचदेवा ने बताया कि दिल्ली का प्रदूषण अब अपने चरम पर पहुँच चुका है, जहां पी.एम. 2.5 का स्तर 400 से ऊपर और पी.एम. 10 का स्तर 1000 के पार हो चुका है। इसके अलावा, दिल्ली की लैंडफिल साइट्स के आसपास की हवा में जहरीले कण दुगने हो जाते हैं, और ओखला लैंडफिल साइट पर तो कैंसर फैलाने वाले कण भी पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली अब एक गैस चेम्बर बन चुकी है, जहां लोग खांसी, आंखों में जलन और सिरदर्द जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं।

सचदेवा ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार प्रदूषण पर कोई गंभीर कदम नहीं उठा रही है, और अब ग्रैप 3 लागू करने की आवश्यकता है। उन्होंने पंजाब से आ रहे पराली के धुएं, टूटी सड़कों से उड़ती धूल, और खुले निर्माण स्थलों को भी प्रदूषण का कारण बताया, जो दिल्लीवासियों के जीवन को नरक बना रहे हैं।

उन्होंने बच्चों और बुजुर्गों के लिए तत्काल स्कूल बंद करने और उन्हें घर में रहने की सलाह देने की मांग की। इसके अलावा, सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण से बचाव के लिए कोई सरकारी उपाय नहीं हैं, जैसे वाटर स्प्रिंकलर या स्मॉग गन की कमी, और प्रदूषण से बचाव की दवाएं वितरण करने की कोई व्यवस्था भी नहीं है।

सचदेवा ने गंदे पानी से होने वाली बीमारियों की गंभीरता पर भी प्रकाश डाला, और कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में हुई 88,600 मौतों में से 23% यानी 20,700 मौतें गंदे पानी से जनित बीमारियों के कारण हुई हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *