Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Delhi: बीजेपी सांसद बिधूड़ी का AAP पर बड़ा आरोप, ‘AAP विधायक करवा रहे हैं अवैध बोरिंग’

बीजेपी सांसद बिधूड़ी का AAP पर बड़ा आरोप, ‘AAP विधायक करवा रहे हैं अवैध बोरिंग’

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दक्षिण दिल्ली से बीजेपी सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बिधूड़ी का कहना है कि AAP के विधायक बिना अनुमति अवैध बोरिंग करवा रहे हैं और टैंकर माफिया को संरक्षण दे रहे हैं। बिधूड़ी ने बीजवासन के विधायक पर एनजीटी की गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए अवैध बोरिंग करवाने का आरोप लगाया। बिधूड़ी ने बताया कि 9 नवंबर की रात हमारे मंडल अध्यक्ष ने अवैध बोरिंग को रोकने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान उन पर जानलेवा हमला किया गया। बिधूड़ी ने मांग की है कि बोरिंग मशीन को तुरंत सील किया जाए और हमले के सिलसिले में गिरफ्तार आरोपी को 6 महीने तक जेल में रखा जाए।

उन्होंने कहा की 9 नवंबर की रात 12 बजे, बीजवासन के विधायक जून के संरक्षण में टैंकर माफिया अरुण शर्मा और आम आदमी पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर एनजीटी की गाइडलाइन्स का उल्लंघन करते हुए ह्यूज ट्यूब बोर किया जा रहा था। क्षेत्रवासियों का आरोप था कि इससे टैंकर माफिया अवैध तरीके से पानी भरकर उसे क्षेत्र में मनमाने तरीके से बेचेंगे। कपसेड़ा क्षेत्र में पीने के पानी की भारी कमी है, और इस क्षेत्र में जल बोर्ड ने कोई भी बोर नहीं लगवाया है। इसी कारण से मंडल अध्यक्ष ने इस अवैध बोरिंग को रोकने की कोशिश की, लेकिन जब उन्होंने विरोध किया तो उनके ऊपर जानलेवा हमला किया गया। इसके बाद मंडल अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज की गई।

घटना सामने आने पर जब हमने संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की, तो पता चला कि ट्यूबवेल लगाने के लिए न तो डीएम से मंजूरी ली गई थी और न ही जल बोर्ड से। इसके अलावा, यह भी जानकारी मिली कि कई ऐसे ट्यूबवेल एरिया में लगाकर टैंकर माफिया को बढ़ावा दिया जा रहा है। हमारी शिकायत पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, और हमारी मांग है कि संबंधित मशीन को तुरंत सील किया जाए और गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को छह महीने तक जेल में रखा जाए। यह हमारी प्रमुख मांग है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *