Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के हाईराज सोसायटी में लिफ्ट हादसा, रेजिडेंट्स की जान को खतरा

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के हाईराज सोसायटी में लिफ्ट हादसा, रेजिडेंट्स की जान को खतरा

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाईराज सोसायटी में एक बार फिर लिफ्ट अटकने की घटना सामने आई है, जिससे रेजिडेंट्स की जान जोखिम में पड़ गई। इस घटना में 50 वर्षीय व्यक्ति करीब 20 मिनट तक चौथे और पांचवे फ्लोर के बीच फंसे रहे। उनकी सूचना पर लिफ्ट को खोला गया और उनकी जान बचाई गई।

सोसायटी के लोगों ने लिफ्ट के रखरखाव को लेकर सवाल उठाए हैं, क्योंकि करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद ऐसी घटनाएं हो रही हैं। रेजिडेंट्स का कहना है कि इस प्रकार की लिफ्ट की सुरक्षा व्यवस्था जानलेवा हो सकती है।

यूपी में लिफ्ट और एक्सीलरेटर से संबंधित कानून बनने के बाद जिले में लिफ्ट हादसों पर कार्रवाई करने के लिए एक समिति गठित की गई थी। यह घटना समिति के गठन के बाद सामने आने वाली पहली घटना है, जो सोसायटी के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img