Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद गोगी गैंग के शूटर को गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद गोगी गैंग के शूटर को गिरफ्तार किया

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

आज सुबह बाहरी उत्तरी दिल्ली के खेड़ा खुर्द नहर पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने मुठभेड़ के बाद गोगी गैंग के एक शार्प शूटर मोगली को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि 4 नवंबर को आरोपी मोगली ने अपने साथियों के साथ मिलकर नांगलोई और अलीपुर में एक व्यापारी और प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर फायरिंग की थी, जिसके जरिए करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगी गई थी।

इस मामले में पहले ही क्राइम ब्रांच ने गोगी गैंग के तीन अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया था, जिनमें दो नाबालिग शामिल थे। हालांकि, पूरी वारदात का मास्टरमाइंड मोगली पुलिस की पकड़ से बाहर था। आज की मुठभेड़ के बाद मोगली को पकड़ा गया, जिसके खिलाफ 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

मुठभेड़ के दौरान मोगली के पास से एक सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल, एक देसी पिस्तौल और चोरी की बाइक बरामद की गई। रुकने के इशारे पर मोगली ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे पैर में गोली मारकर काबू में लिया। उसे अस्पताल पहुंचाकर पूछताछ की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *