Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

BJP के एक और सांसद ने सक्रिय राजनीति से संन्यास लिया; जेपी नड्डा को लिखा पत्र, इससे पहले गौतम गंभीर ऐसा ही कर चुके

BJP के एक और सांसद ने सक्रिय राजनीति से संन्यास लिया; जेपी नड्डा को लिखा पत्र, इससे पहले गौतम गंभीर ऐसा ही कर चुके
BJP के एक और सांसद ने सक्रिय राजनीति से संन्यास लिया; जेपी नड्डा को लिखा पत्र, इससे पहले गौतम गंभीर ऐसा ही कर चुके

BJP Jayant Sinha News: गौतम गंभीर के बाद अब झारखंड के हजारीबाग से बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा ने सक्रिय राजनीति से संन्यास का ऐलान किया है। जयंत सिन्हा ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर चुनावी राजनीति में आगे शामिल न होने की बात कही है। जयंत सिन्हा अब चुनाव नहीं लड़ेंगे। मालूम रहे कि, जयंत सिन्हा हजारीबाग लोकसभा सीट से लगातार 2 बार सांसद चुने जा चुके हैं।

वहीं मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में जयंत सिन्हा को वित्त राज्य मंत्री और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री बनाया गया था। लेकिन अब वह सक्रिय राजनीति से संन्यास का ऐलान क्यों कर रहे हैं, ये कुछ समझ नहीं आ रहा है। हालांकि, कहा जा रहा है कि जयंत सिन्हा की टिकट काटी जा रही है। इसीलिए टिकट कटने से पहली ही उन्होने सक्रिय राजनीति से संन्यास का ऐलान कर दिया है। लोग अब यह भी कहने लगे हैं कि टिकट कटने का नया नाम ”संन्यास” लेना है।

जयंत सिन्हा ने जेपी नड्डा को लिखे पत्र में क्या कहा?

जयंत सिन्हा ने खुद ट्वीट कर बताया कि मैंने माननीय पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से अनुरोध किया है मुझे मेरे प्रत्यक्ष चुनावी कर्तव्यों से मुक्त कर दिया जाये ताकि मैं भारत और दुनिया भर में वैश्विक जलवायु परिवर्तन से निपटने पर अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित कर सकूं। बेशक, मैं आर्थिक और शासन संबंधी मुद्दों पर पार्टी के साथ काम करना जारी रखूंगा।

जयंत सिन्हा ने आगे कहा- मुझे पिछले दस वर्षों से भारत और हज़ारीबाग़ के लोगों की सेवा करने का सौभाग्य मिला है। इसके अलावा, मुझे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और माननीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा नेतृत्व द्वारा प्रदान किए गए कई अवसरों का आशीर्वाद मिला है। उन सभी के प्रति मेरी हार्दिक कृतज्ञता। जय हिन्द!

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *